बस 5 मिनट में बनाएं और सप्ताह भर खाएं यह कुरकुरा और स्वादिष्ट नाश्ता
सभी को कुमकुम किट्चेंस की और से नमस्कार मित्रों आज जो रेसेपी हम बनाने जा रहे हैं वह मुख्यतः दक्षिण भारत से संबंधित है। दक्षिण भारत में इस रेसिपी को अक्सर बनाया जाता है इसे बनाने के लिए 2 से 3 मिनट का समय लगता है इसे एक बार बनाकर आप 1 से 2 सप्ताह तक स्टोर कर कर रख सकते हैं। आज जो रेसिपी हम बना रहे हैं वह हैं रिबन पकौड़ा इसे जीतना आसान होता हैं उतने ही ये कुरकुरे और मजेदार लगते हैं तो आइए बनाते हैं यह झटपट बनने वाला स्नैक्स रिबन पकोरा
आवश्यक सामग्री / Necessary ingredients
- 1 बाउल लगभग 150 ग्राम चावल का आटा
- 1/2 कप लगभग 80 ग्राम बेसन
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 2 बड़े चम्मच तिल
- 1/4 छोटी चम्मच हींग
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच गरम तेल मोयन के लिए
- तलने के लिए तेल
विधि / How to make Ribben Pakoda
-
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में हम चावल का आटा और बेसन को डाल लेंगे आप चावल के आटे और बेसन को अच्छे तरीके से छान लीजिए उसके बाद ही प्रयोग कीजिए। अब हम इसमें एक चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर डालेंगे एक चौथाई चम्मच हींग डालेंगे 2 चम्मच सफेद तिल, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालेंगे इन सभी चीजों को अच्छे तरीके से मिला लेना है। अब हम इसमें एक चम्मच तेल गर्म करके डालेंगे और चम्मच की सहायता से मिला लेंगे। अब हम इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए इसका नरम आंटा तैयार करना है जिस तरीके से हम चपाती के लिए तैयार करते हैं।
-
अब हम एक किचन प्रेस लेंगे जिसका उपयोग हम सेब और चकली बनाने के लिए करते हैं इसमें हम रिबिन पकौड़ा के लिए सांचा लगा लेंगे जिस तरीके से आप चित्र में देख रहे हैं। वह सांचा लगाइए इसे घुमाते हुए बंद कर दीजिए। अब हम इसे ऊपर से खोलेंगे और इसमें थोड़ा सा तेल डालकर फैला देंगे। अब हमें इसमें तैयार किया गया मिश्रण डालना है और इसे बंद कर देंगे। गैस को ऑन कर लेंगे और इस पर एक कढ़ाई रखेंगे कढ़ाई में हमें डीप फ्राई करने के लिए तेल डालना है।
-
तेल जब अच्छे तरीके से गर्म हो जाएगा तब हम इसमें सीधे किचन प्रेस की सहायता से मिश्रण को गर्म तेल में फैलाते हुए डालेंगे जैसा कि आप चित्र में देख रहे हैं। इसे दोनों तरफ से अच्छी तरीके से सेंक ले और जब यह दोनों तल से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तब उसे निकाल कर पेपर टॉवल पर रख लेंगे। हमारे स्वादिष्ट करारे रिबिन पकौड़ा तैयार है यह बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाते हैं खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं इन्हें आप 7 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं।
किचन प्रेस की सहायता से यह कम मेहनत में और बहुत जल्दी बन जाते हैं यदि आप इस प्रेस को खरीदना चाहते हैं तो दिए गए लिंक पर क्लिक कर कर Amazon से बहुत ही काम कीमत पर घर बैठे इसे खरीद सकते हैं।
किचन प्रेस खरीदने के लिए दी गयी लिंक पर क्लीक करे: http://amzn.to/2mLg3Dc
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें: