चाइनीस मंचूरियन का मज़ा अब ले घर पर वो भी स्वाद और सेहद से भरपूर
आवश्यक सामग्री /necessary ingredients
- 1 कप लौकी – कद्दूकस की हुई
- 1 चम्मच मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 4 चम्मच मैदा
- 1 चम्मच कॉर्न फ्लौर
- 3 चम्मच गेहू का आटा
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
- नमक – स्वादानुसार
सॉस के लिये
- 1 प्याज़
- 1-2 हरी मिर्च
- 2 हरा प्याज़
- 8-10 कड़ी पत्ता
- 1 चम्मच चिल्ली सॉस
- 2 चम्मच टोमाटो सॉस
- धनिया पत्ता (बारीक़ कटा हुआ)
- 2-3 चम्मच तेल
विधि/ How to make ourd manchurian
ourd manchurian बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी में कॉर्न फ्लौर, मैदा, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, गेहू का आटा, जीरा, बेकिंग सोडा डाल कर इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लीजिये। अब तैयार मिश्रण में आवश्यकता अनुसार थोड़ा – थोड़ा करकर पानी डाले और इसका डोह तैयार कर ले। अब इस आटे के मिश्रण से छोटे छोटे गोल मंचूरियन बॉल्स बना लीजिये।
अब एक कढ़ाई तेल डाल कर गरम कीजिये। जब तेल गर्म हो जाये तब इसमें मंचूरियन बॉल्स डाल कर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये। अब प्याज़, हरी मिर्च, हरा प्याज़ को बारीक़ काट लीजिये। अब उसी कड़ाई थोड़ा तेल छोड़ कर बाकि तेल निकाल लीजिये। अब उसमे कड़ी पत्ता, बारीक़ कटा हुआ प्याज़, हरी मिर्च, हरा प्याज़ डाल कर पकाये। उसके बाद चिल्ली सॉस, टोमाटो सॉस, धनिया पत्ता डाल कर मिलाये। अब मंचूरियन बॉल डाल कर 1 मिनट तक पकाये। हमारे गरमा गरम लौकी मंचूरियन बनकर तैयार हैं।