अपने बच्चों के लंच में या सुबह के नाश्ते में बनाएं यह स्वादिष्ट पराठे
आवश्यक सामग्री / necessary ingredients
1 कप गेहूं का आटा
नमक स्वादानुसार
1/2 कप घी
2 से 3 चम्मच शक्कर
बनाने का तरीका / How to make Sweet Paratha
- पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हम आटे को एक बर्तन में छान कर निकाल लेते हैं। अब इसमें एक चम्मच घी और नमक डालकर इसमें गुनगुना पानी डालते हुए इसका नरम आटा गूंध लें।
- अब इस गुथे हुए आटे को 10 से 15 मिनट के लिए रेस्ट होने के लिए छोड़ देते समय होने के बाद इससे निंबू के आकार की लोई तोड़ ले।
- अब इस लोई को सूखे आटे में लपेटकर पूरी की आकार की बेल ने अब इस बेली गई रोटी पर आधा चम्मच घी लगाकर फैला ले और इस पर एक चम्मच शक्कर डालकर फैलाते हुए लोई को उठाकर शक्कर को बंद करके लोई बना लीजिए।
- अब इस लोई को सूखे आटे में लपेटकर 5 से 6 इंच के व्यास में पराठा बेल ले। अब एक गर्म तवे पर पराठे को डालकर दोनों तरफ से घी लगा कर सुनहरा होने तक इसे फ्राई कर ले।
- सभी पराठे हमें इसी तरह से बनकर फ्राई कर लेना है जब हमारा पराठा दोनों तरफ से ठीक प्रकार से सिंक जाए तब इसे आप पेपर टावल पर निकाल ले।
- हमारे गरमा गरम मीठे पराठे बनकर तैयार हैं आप इसे बच्चों के लंच में जैम, सॉस या किसी चटनी के साथ रख सकते हैं।