जाने भारत के 5 सबसे बड़े किचन के बारे में जहां हर रोज़ बनता हैं लाखो लोगो के लिए मुफ्त खाना
आज हम आपको भारत के 5 सबसे बड़े किचन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां खाना सौ या हजार लोगों के लिए नहीं बल्कि लाखों लोगों के लिए बनता है और इनमे से तो कई जगह खाना निशुल्क दिया जाता हैं तो चलिए जानते हैं भारत के ऐसे 5 सबसे बड़े किचन के बारे में

1. अमृतसर का स्वर्ण मंदिर – अमृतसर का स्वर्ण मंदिर फ्री में खाना खिलाने वाला विश्व का सबसे बड़ा किचन है इस रसोई में रोज 200000 रोटियां बनती हैं यहां रोज 25 क्विंटल अनाज डेढ़ टन दाल 10 क्विंटल चीनी और 5 क्विंटल देसी घी लगता है। बर्तनों की सफाई के लिए यहां पर 450 वर्कर हैं यहां पर रोज 80000 लोग खाना खाते हैं यदि लंगर का खाना बच जाता है तो यह किसी धार्मिक संस्थान को भेज दिया जाता है। इतना खाना बनाने के लिए रोज 100 गैस सिलेंडर और 50 क्विंटल लकड़ी का उपयोग किया जाता है।

2. जगन्नाथ मंदिर – जगन्नाथ मंदिर जो कि भारत के उड़ीसा राज्य में है जगन्नाथ मंदिर भगवान के महाप्रसाद के लिए प्रसिद्ध है यहां पर भगवान को रोज छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाता है और भगवान को भोग लगाने के बाद ही भक्तों को प्रसाद दिया जाता है इस मंदिर की किचन 150 फीट लंबे 10 फीट चौड़े और 20 फुट ऊंची है इस किचन में 32 कमरे हैं यहां 300 चूल्हो पर एक साथ खाना बनता है। 700 कर्मचारी और 400 सहायक यहां पर काम करते हैं। 800000 लड्डू एक साथ बनाने के लिए इस किचन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी दर्ज हो चुका है। यहां रोज लगभग 10 मिठाईयां बनाई जाती हैं।

3. अक्षय पात्र – अक्षय पात्र मिड डे मील किचन यह किचन बच्चों के मध्याहन भोजन के लिए खाना बनाता है इस किचन का खाना 10 राज्यों में पहुंचाया जाता है यहां रोज 1400000 बच्चों को भोजन कराता है इसके एक किचन में काम करने के लिए 1500 लोग लगे हुए होते हैं यहां किचन असम, तमिलनाडु, तेलंगना, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक ,उड़ीसा आदि राज्यों में बच्चों को मध्याहन भोजन वितरित करता है।

4. शिर्डी साईं बाबा प्रसादालय – शिर्डी साईं बाबा प्रसादालय जोकि महाराष्ट्र राज्य के शिर्डी में स्थित है यह एशिया का सबसे बड़ा सोलर किचन हैं किचन की छत पर 73 सोलर डिशेस का पैनल लगाया गया है इस किचन को बनाने में 240 करोड़ की लागत लगी है यहां रोज लाखों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं एक साथ 8000 लोगों को बैठने की व्यवस्था है यहां पर प्रति व्यक्ति ₹15 थाली और बच्चे ₹5 थाली में भोजन कर सकते हैं। जिस दिन किसी व्यक्ति द्वारा दान दिया जाता है उस दिन भोजन बिल्कुल मुफ्त होता है।

5. रेलवे का IRCTC किचन – रेलवे का IRCTC किचन यह संपूर्ण भारत में रेल में यात्रा करने वाले लोगों को भोजन करता है इसकी पूरे भारत में कई किचन है और यहां रोज 600000 लोगों का खाना बनाता है यहां खाना बनाने की अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करता है।